राऊ विधानसभा के प्रगति नगर मे विधायक जीतू पटवारी ने विधिविधान से पूजन कर गैस प्लांट का किया शुभारंभ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

75 वां स्वतंत्रता दिवस राऊ विधानसभा के प्रगति नगर के रहवासियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। पीएनजी गैस कम्पनी सप्लायर अवंतिका गैस की लाइन कॉलोनी में पहुंची जहां विधायक जीतू पटवारी ने विधिविधान से पूजन किया और गैस चूल्हा जलाकर शुभारम्भ किया।

स्वतन्त्रता दिवस पर प्रगति नगर के रहवासियों को नई सौगात मिली है। अवंतिका गैस कंपनी ने तीन साल की मेहनत के बाद पाईपड नेचुरल गैस यानि PNG पाइप लाइन से गैस राऊ क्षेत्र में पहुंचाई। जिसका शुभारम्भ रविवार को किया गया। इस पाइपलाइन से लगभग 1000 लोगों को फायदा पहुंचेगा जैसे-जैसे लाइन बढ़ती जाएगी वैसे वैसे कनेक्शन और बढ़ते जाएंगे फिलहाल 1000 परिवारों के कनेक्शन हो चुके हैं। शुभारम्भ के मौके पर क्षेत्रीय विधायक जीतू पटवारी भी पहुंचे। पटवारी ने कॉलोनियों के लोगों को स्वतंत्रता की बधाई देते हुए अपने निराले अंदाज़ में लोगों से मुलाकात की। इसके बाद एक घर में विधिविधान से पूजन अर्चन किया और गैस जलाकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर कई महिलाएं भी मौजूद रहीं। इस मौके पर पटवारी ने लोगों को 15 अगस्त की बधाई देते हुए पाइपलाइन आने और गैस टंकियों के रेट के अंतर को बताते हुए लोगों को उपयोग करने की सलाह दी।

,विगत कुछ वर्षों से महंगाई समस्या से बुरी तरह ट्रस्ट जनता को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए इंदौर शहर के वार्ड क्रमांक 80 के युवाओं ने राऊ विधानसभा के जीतू पटवारी के मार्गदर्शक एवं संस्था युवा लक्ष के अध्यक्ष तन्मय सिंह चौहान के नेतृत्व में 2 वर्ष पूर्व क्षेत्र रे वासियों को सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने का संकल्प लिया था जिससे साकार करने के लिए इन हवाओं ने अनेक घटनाएं और अवरोध का सामना करना पड़ा आपको बता दें कि युवाओं की इच्छा शक्ति एवं कर्मठता जहां लक्ष्य प्राप्त करें 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर युवाओं के लक्ष्य पूर्ण फल स्वरूप क्षेत्र के रहवासियों को सस्ती रसोई गैस का वितरण अवंतिका गैस कंपनी द्वारा पूर्ण किया गया

Exit mobile version