परसरामपुरिया स्कूल की छत से छात्रा के गिरने के मामले में छत्रीपुरा थाना पुलिस द्वारा की गई जांच के बाद स्कूल की प्राचार्या और चैकीदार के खिलाफ केस दर्ज किया।
छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परसरामपुरिया स्कूल में 11वी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा सुहानी लाभांते स्कूल की तीसरी मंजिल से निचे आ गिर गईं। परिजनों ने छात्रा के साथ अनहोनी होने की भी आशंका जताई थी। मामले में छत्रीपुरा थाना पुलिस द्वारा की गई जांच में सामनेे आया कि, बाउंड्री वाॅल नहीं होने के कारण बच्ची निचे आ गिरी। जिसमे चलते स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। मामले में पुलिस ने प्राचार्य रंजना और चैकीदार बाबू सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस के हाथ स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के भी नहीं मिल पाए है।
