बाणगंगा थाना क्षेत्र में मारपीट का शिकार हुए चुड़ी वाले युवक के पास दो आधार कार्ड मिले थे। मामले की जांच करने के लिए पुलिस की टीम हरदोई गई थी, जहां से पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले है, जिन्हे विवेचना में लिया गया है।
राखी वाले दिन बाणगंगा थाना क्षेत्र में चुड़ी बेचने गए तसलिम नामक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। हालांकि बाद पुलिस ने तसलिम के खिलाफ केस दर्ज किया था। दरअसल तसलिम के पास दो आधार कार्ड मिले थे, जिसमे नाम और पिता का नाम अलग था। बाणगंगा थाना पुलिस मामले की जांच करने उत्तर प्रदेश के हरदोई शहर भी गई थी। एसपी पूर्व आशतोष बागरी के अनुसार हरदोई गांव से कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले है, जिसे विवेचना में शामिल किया गया है।
