ट्रेन में अर्धनग्न होकर घूमे विधायक जी ,अन्य यात्रियों ने जताई आपत्ति तो भड़क गए विधायक ,की गाली गलौज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (IDU) के विधायक गोपाल मंडल की एक शर्मसार करने वाली हरकत सामने आई है वह गुरुवार रात पटना (राजेंद्र नगर) से नई दिल्ली जा रही 02309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे इस दौरान में ट्रेन में सिर्फ बनियान और अंडरवियर में टहलते दिखे | यात्रियों ने कड़ी आपत्ति जताई तो उनसे गाली गलौज करने लगे | विधायक ने चलती ट्रेन में खूब हंगामा किया | यात्रियो की शिकायत पर ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रही RPF की टीम मौके पर पहुंची | समझाने के बाद विधायक अपने A1 कोच के कूपे मैं चले गए | विधायक गोपाल मंडल और उनके साथी सीट नंबर 13 14 और 15 पर सफर कर रहे थे | वे टॉयलेट से लौटे तो सिर्फ बनियान और अंडरवियर में थे | इस पर 22 ,23 नंबर सीट पर बैठे यात्री ने आपत्ति जताई | यात्री अपने परिवार के साथ थे | उन्होंने कहा कि यह महिला भी बैठी है ऐसे में आपको मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए इस पर विधायक ने गलती मानने की वजह बहस शुरू कर दी RPF के एक अधिकारी ने बताया कि यात्री ने लिखित शिकायत नहीं की है गोपाल मंडल अपने कारनामों के लिए पहले भी चर्चा में रहे हाल ही में उन्होंने बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर अवैध उगाही करने का आरोप लगा दिया था फिर कुछ दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हीं डिप्टी सीएम को आई लव यू कहते हुए नजर आए थे

Exit mobile version