इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में जमीन की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में जमीन की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है फरियादी महेश राठी ने 750 स्क्वायर फीट जमीन आरोपी हुसैन अली के साथ 9 लाख में सौदा किया था जिसमें फरियादी महेश राठी ने आरोपी हुसैन अली को 6 लाख 30 हजार रुपए का भुगतान भी कर दिया था लेकिन जब फरियादी महेश राठी ने जमीन की रजिस्ट्री के संबंध में बात की तो मालूम हुआ कि जमीन हुसैन अली के नाम पर नहीं है जिस पर से फरियादी ने इंदौर के द्वारकापुरी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है
