एक व्यापारी को रोककर बाइक सवार दो युवकों ने की लूट और बेग लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी की कार से करीब डेढ़ लाख रुपये गायब करने का मामला सामने आया है । फिलहाल पुलिस घटना को संधिग्त मानकर जांच में जुटी है । पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के वीडियो तलाश रही है ताकि घटना का खुलासा हो सके ।
घटना जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के खातीवाला की टैंक की है । यह से बैटरी कारोबारी सौम्य जैन अपनी टाटा नैनो कार से जा रहे थे तभी दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोका और कहा कि उनकी कार से टक्कर हो गया है । जब सौम्य रुके तो तभी उनकी कार की सीट पर रखा बैग बदमाशो ने गायब कर दिया । बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये थे । जिसकी शिकायत व्यापारी ने जूनी इंदौर पुलिज़ को दर्ज करवाई है ।

फिलहाल पुलिस घटना की संधिग्त मानकर जांच पड़ताल में जुटी है । पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के वीडियो भी देख रही है ताकि घटना का खुलासा हो सके ।

Exit mobile version