सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और काले-नीले पट्टे की बाइक से पकड़े गए लुटेरे
आटो पार्ट्स व्यवसायी अमन राय के साथ हुई लूट का छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।
आटो पार्ट्स व्यवसायी अमन राय के साथ हुई लूट का छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरे और काले-नीले पट्टे वाली गाड़ियों से अपराधियों का सुराग जुटाया और तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश हम्माल और कर्मचारी हैं जिन्होंने अमन को रुपयों से भरा बैग ले जाते देखा था।
एएसपी (पूर्वी-1) जयवीरसिंह भदौरिया के मुताबिक, एक सितंबर को रात करीब नौ बजे अमन पुत्र प्रहलाद राय साथी आकाश के साथ दुकान बंद कर घर जा रहे थे। अमन की किबे कंपाउंड (छोटी ग्वालटोली) में आटो पार्ट्स की दुकान है। इस दौरान बाइक पर आए तीन बदमाशों ने अमन पर चाकू से हमला किया और बैग लेकर फरार हो गए। टीआइ संजय शुक्ला ने घटना स्थल से लेकर चौराहों, होटलों, बड़ी इमारतों और अन्य स्थानों के करीब 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो काले व नीले रंग के पट्टे वाली बाइक दिखाई दी जिससे बदमाश भागे थे।
पुलिस ने 3600 से ज्यादा गाड़ियों को जांच के दायरे में लिया और एक-एक का सत्यापन किया। इसमें से 70 गाड़ियों को थाने बुलाया और चालक व मालिकों की जानकारी ली। जिनके बयानों में शक हुआ उनकी लोकेशन जांची गई है। इसी दौरान हेमंत पुत्र भोला विष्णु साल्वी निवासी अहीरखेड़ी का नंबर मिला। हेमंत किबे कंपाउंड में ही हम्माली करता था और अमन की दुकान से भी सामान लेकर जाता था।
इससे शक पुख्ता हो गया कि वारदात में हेमंत का हाथ है। पुलिस ने उसके घर छापा मारा तो फरार हो गया। बुधवार रात पुलिस ने उसके साथी अभिषेक पुत्र कमल पंवार निवासी बिचौली मर्दाना और गौरव पुत्र मनोहरलाल वर्मा निवासी राजनगर और अरविंद उर्फ बारीक पुत्र मदनलाल पटोले निवासी बिचौली को गिरफ्तार कर दिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्ष 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणा 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किए 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन किया 23 घंटे पहले
Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 1 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारी 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोध 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 3 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 3 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 3 दिन पहले