इंदौर सांसद शंकर लालवानी सोमवार दोपहर इंदौर रेंज आईजी हरिनारायण चारी मिश्र से मुलाक़ात करने पहुंचे, शंकर लालवानी शहर में बढ़ते अपराधों से नाराज थे,बीते दिनों शहर में हुई साम्प्रदायिक घटनाओ के अतिरिक्त रविवार रात मल्हारगंज इलाके में चौराहे पर हुई ह्त्या से वह बेहद नाराज थे, सांसद ने इन सबकी शिकायत के साथ साथ आईजी को डीआईजी के साथ सड़को पर रहने की नसीहत तक दे डाली, बहरहाल इंदौर आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने सांसद से मुलाक़ात के बाद जल्द जिले के अधिकारियो की मीटिंग बुलाकर समीक्षा करने के बात कही
दरअसल इंदौर सांसद शंकर लालवानी सोमवार दोपहर IG दफ्तर पहुंचे, बाकायदा उनके दफ्तर से इसकी सूचना पूर्व में मीडिया को भेजी गई थी, सांसद खुद इस मीटिंग को गोपनीय नहीं रखना चाहते थे,सांसद के मुताबिक़ उनकी मीटिंग शहर में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर थी, उनका आरोप था कि शहर में लगातार कुछ वारदात बढ़ रही है , रविवार रात चौराहे पर एक शख्स की ह्त्या कर दी गई, इसके अतिरिक्त कुछ समय से साम्प्रदायिक घटनाये भी प्रकाश में आई है, इस तरह की कई घटनाओ का सांसद ने उल्लेख किया, इतना ही नहीं सांसद इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने बताया की उन्हें जनता से कई बार इस तरह का फीडबैक मिलता है कि उनकी थानों पर समय रहते सुनवाई नहीं होती और जो कार्यवाई होनी चाहिए वह भी नहीं होती, लिहाजा सांसद पुलिस की कार्यप्रणाली से भी खुश नहीं है। वह इसमें बदलाव चाहते है , उन्होंने लगे हाथ सुझाव भी दे दिए कि खुद डीआईजी , और आईजी, सड़को पर रहना चाहिए, रात्रि गश्त प्रभावी होना चाहिए सांसद शंकर लालवानी के मुताबिक़ शहर की बिगडती कानून व्यवस्था के संदर्भ में आईजी इंदौर हरिनारायण चारी मिश्र से मुलाकत कर उन्हें आवश्यक कार्यवाही की बात की है , इन दिनों अपराध बढ़ रहे है , एक दो दिनों में ही गुंडों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की बात की है ,पुलिस अधिकारी की ओर से आश्वाशन भी दिया गया है
