पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दोरान भाजपा सरकार पर लगाए जमकर आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

सांप्रदायिक सद्भावना सम्मेलन में शामिल होने इंदौर आए कांग्रेस मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की साथ ही दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर आरोप लगाएं ।

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास केवल एक ही एजेंडा है हर चुनाव में विकास की बात करते हैं और आखरी में हिंदू-मुसलमान पर भाषण देते हैं कहते हैं हिंदुओं धर्म खतरे में हैं एक और आर एस एस के प्रमुख मोहन भागवत कहते हैं कि हिंदू मुसलमान का डीएनए एक है दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर डीएनए एक है तो लव जिहाद क्यों हो रहा है इसकी क्या आवश्यकता है वही यूपी बिहार चुनाव ओवैसी के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा लग जाता है लेकिन ओवैसी पर नही लगता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से पूछना चाहिए कि उन्होंने ओवैसी को क्यों खड़ा किया। साथ ही ओवैसी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि ओवैसी अपने गृह राज्य तेलंगाना में पूरी सीट से नहीं लड़ते हैं और केवल बिहार यूपी से ही क्यों लड़ते हैं चुनाव केवल भाजपा से मिली जुली कुश्ती है ओवैसी की।भारतीय जनता पार्टी की कट्टरपंथी विचारधारा चाहे हिंदुओं के लिए चाहे मुसलमानों के लिए एक सिक्के के दो पहलू है,दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझ पर एक तरफ जहां आर एस एस ने मानहानि के दावे किए हुए हैं वहीं ओवैसी ने भी मेरे खिलाफ मानहानि का दावा किया है और वही बाबा रामदेव ने भी मेरे खिलाफ मानहानि का दावा किया है लेकिन मैं इन से डरता नहीं हूं।हर चुनाव में विकास की बात करेंगे एक लाख एजेंडा है इनके पास हिंदुओं को बरगलाते हैं एक और मोहन भागवत कहते हैं कि हिंदू मुसलमान का डीएनए एक है अगर डीएनए एक है तो लव जिहाद की क्या जरूरत है, वही कश्मीर के मामले को लेकर कहा कि 370 के खिलाफ बोलने पर पूरी भाजपा मेरे खिलाफ हो गई उसके ठीक 1 हफ्ते बाद भाजपा के खिलाफ बयान बाजी हो रही थी।

Exit mobile version