यातायात को सुलभ बनाने के लिए यातायात विभाग द्वारा जनसहयोग से एक अनूठी पहल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में यातायात विभाग द्वारा जनसहयोग से एक अनूठी पहल करता हुआ नजर आ रहा है इस पहल में शहर के जिस भी परिवार में जनमोत्स्व , शादी की सालगिरह या पुण्य तिथि पर यातायात में अपना योगदान देकर इसे सफल बनाने की कवायद की जा रही ह…

इंदौर शहर स्वच्छता में नंबर वन के साथ ही अब यातायात में भी सुलभ व दुर्घटनाओं को रोकथाम के लिए जद्दोजहद करता हुआ नजर आ रहा है इसी कड़ी में यातायात विभाग द्वारा पिछले दिनों जन सहयोग से यातायात को सुलभ बनाने के लिए एक मुहिम चलाई गई है जिसमें अभी तक करीबन 50 से अधिक परिवारों द्वारा यातायात विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया गया है इसी कड़ी में शहर के किसी भी परिवार में जन्म उत्सव या शादी की सालगिरह सहित अन्य किसी भी तरह का कोई प्रोग्राम हो उसमें यातायात विभाग द्वारा उस परिवार से यातायात में सहयोग करने की अपेक्षा की जाती है और उस परिवार के सभी सदस्य उस दिन यातायात विभाग के पुलिसकर्मियों के साथ सड़कों पर यातायात के नियमों का पालन कराने के आग्रह के साथ ही सड़कों पर ड्यूटी करते हुए नजर आते हैं इसके लिए बाकायदा यातायात विभाग द्वारा 15 मिनट से लेकर 30 मिनट तक कि पूरे परिवार को ट्रेनिंग दी जाती है।

इसी कड़ी में आज जिस बच्चे का जन्मदिन था उस बच्चे के पूरे परिवार द्वारा रेसीडेंसी चौराहे पर यातायात के नियमों का पालन करते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला गया और यातायात विभाग के सभी पुलिस कर्मियों के साथ जन्म उत्सव भी मनाया गया

Exit mobile version