कलेक्टर द्वारा मलेरिया व डेंगू विभाग से संबंधित सभी अधिकारी की बैठक आयोजित

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर जिले में मलेरिया और डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारियों को पूर्णता खत्म करने के उद्देश्य से इंदौर जिला प्रशासन नित नई योजनाएं बना रहा है ,जहां इसी क्रम में जिलाधीश मनीष सिंह के नेतृत्व में इंदौर के आरएनटी मार्ग स्थित रविंद्र नाट्य ग्रह में सोमवार शाम एक बैठक आयोजित की गई। जहां बैठक में मलेरिया व डेंगू विभाग के संबंधित लगभग सभी अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे , इस दौरान सीएमएचओ और निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने भी शहर को साफ स्वच्छ रखने के साथ ही मलेरिया व डेंगू रहित बनाने के लिए चर्चा की,

कलेक्टर मनीष सिंह है बताया कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को डेंगू और मलेरिया के लारवा की जानकारी के लिए एक प्रेजेंटेशन भी दिखाया गया कि कौन सा मच्छर डेंगू फैलाता है और कौन सा मच्छर मलेरिया डेंगू और मलेरिया से जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा पेंपलेट भी बांटे जा रहे हैं।

कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि डेंगू का लारवा नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ पंचायतों में भी देखा जा रहा है जिसमें मानपुर सिमरोल गौतमपुरा में भी डेंगू के मरीज पाए गए हैं इसको लेकर कलेक्टर मनीष जी ने सभी ग्रामीण क्षेत्र के एसडीएम को निर्देश जारी कर दिए गए हैं जिसमें हर पंचायत में सचिव, जनपद सीईओ और आंगनवाड़ी की सहायता से बैठक ली जाए जिसमें डेंगू से बचाव संबंधित जानकारी हो, वही कलेक्टर मनीष सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि इस दौरान अगर कोरोनावायरस के नए मरीज सामने आते हैं तो उन्हें घर में नहीं रहने दिया जाए तुरंत राधास्वामी कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती किया जाए । डेंगू की रोकथाम और जागरूकता के लिए जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता पंपलेट भी ऐसे क्षेत्रों में बांटने के निर्देश दिए हैं जहां डेंगू के मरीज और लारवा पाया जा रहा है

Exit mobile version