बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है पलासिया थाना क्षेत्र में बदमाशो ने लूट कर लोगो को किया घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर में बदमाशों का आतंक लगातार जारी है बीती रात बदमाशो की गैंग ने पलासिया थाना क्षेत्र में एक के बाद एक चार लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया । फिलहाल सभी बदमाश फरार है जिनकी तलाश जारी है ।

मामला पलासिया थाना क्षेत्र के बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र का है । जहाँ बुधवार रात जेल में बंद बदमाश शेंकी कुशवाह के इशारे पर उसकी गैंग के विजय ओर अन्य बदमाशो ने क्षेत्र में एक के बाद एक चार लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया वही लूटपाट कर करीब चार लोगों को घायल कर दिया बदमाशो द्वारा चाकू से हमला कर पैसे भी छीनकर ले गए । हमले में घायल लोगो को उपचार केलिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया । वही मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है ।

Exit mobile version