प्रदेश के गृह मंत्री नरोतम मिश्रा ने इंदौर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि कोरोना की समीक्षा बैठक आज की गई है और उसमें तीसरी लहर की तैयारी भी की गई है पूरे प्रदेश में 403 केस ऐसे हैं जो एक्टिव केस है और प्रदेश में कोरोना समाप्ति की ओर है,
प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं कोरोना की समीक्षा कर रहे हैं और 10,000 से अधिक टेस्ट भी प्रतिदिन इंदौर में किये जा रहे हैं तीसरी लहर को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा वह तीसरी लहर को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई है 5 हज़ार से अधिक इंदौर में बेड तैयार हो गए हैं और जिसमें से गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए 1500 बेड रिजर्व किए गए हैं साथ ही 42 अस्पताल भी रिजर्व किये गए हैं साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने घोषणा की कि बंगाली ब्रिज का नाम अब माधव राव सिंधिया सेतु के नाम से किए जाने का प्रस्ताव भी बैठक में आया था और इस पर निर्णय लिया गया है एमवाय अस्पताल को मॉडल अस्पताल बनाने की बात भी नरोत्तम मिश्रा ने कहि, प्रभारी मंत्री ने यह भी कहा कि इंदौर में जो अधिकारी वर्षों से जमे हुए हैं उनका भी निरीक्षण किया जा रहा है साथ ही पुलिस अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है कि फरार भू माफियाओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि कमलनाथ जी के द्वारा हर जिले का दौरा करने की बात तो कही गई है लेकिन वे अभी अस्वस्थ हैं पहले वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं उसके बाद दौरा करें मैं भी उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं हनी ट्रैप मामले पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कुछ भी बयान
