इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में महिलाओं द्वारा की गई धोखाधड़ी का मामला सामने आया है महिलाओं ने बीसी के नाम पर लाखों रुपए हड़प लिए
इंदौर शहर में बीसी के नाम पर गोरख धंधा जोरों पर चल रहा है कई जगह बीसी के नाम पर भोली भाली महिलाओं को फैलाकर उनसे पैसे लेकर लोग फरार हो जाते हैं ऐसा ही एक मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में आया है जहां पर बीसी के नाम पर ठगी करने वाली 3 महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली संगीता उपासना और इंदिरा सतवानी ने बीसी के नाम पर झांसा दीया और महिलाओं से पैसे एकत्रित किए और फरार हो गई पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है
