मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की धरपकड़ जारी है। जिसके चलते तेजाजी नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति जिले के बाहर से मादक पदार्थ लेकर शहर में आ रहे हैं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सनावदिया की तरफ से एक नीले रंग की मोटरसाइकिल से नायता मुंडला की और आ रहे है।तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 09.8 ग्राम ब्राउन शुगर पकड़े आरोपी निखिल शेडगे व राहुल कारण्डे हे जो शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं आरोपी पल्सर बाइक के नीचे काले रंग के बैग में एक पारदर्शी पानी के अंदर यह ड्रग छुपा कर ले जा रहे थे आरोपी ने यह बताएं कि वह जिले के बाहर से यह मादक पदार्थ लाकर शहर में अलग-अलग जगह बेचते है। पुलिस आरोपियों से अन्य जिलों की लिंक भी तलाश रही है।

Exit mobile version