इंदौर में पूर्व कार्यपालन यंत्री विमल गंगवाल द्वारा भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति के कुर्की होने की प्रक्रिया ईओडब्लू ने शुरू कर दी है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इंदौर में आरोपी विमल गंगवाल कार्यपालन यंत्री इंदौर विकास प्राधिकरण पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में कर्यवाही की थी आरोपी की लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति आय से अधिक आंकलित की गई थी। संपत्ति को कुर्क करने हेतु ईओडब्लू माननीय विकास शर्मा विशेष न्यायाधीश इंदौर के न्यायालय में आपराधिक कानून संशोधन अध्यादेश 1944 के अंतर्गत राज्य शासन से अधिकृत अधिकारी सहायक महानिरीक्षक दिलीप सिंह तोमर की ओर से आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इस संबंध में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी विमल गंगवाल की चल अचल संपत्ति को अंतरिम अटैचमेंट किए जाने हेतु आदेश प्रसारित किए गए हैं। इस आदेश में पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध इंदौर धनंजय शाह को इस कार्यवाही आदेश दिया था ।इसी के चलते आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इंदौर की एक टीम गठित की गई है आरोपी की वर्तमान में लगभग 18 स्थानों पर अचल संपत्ति है इसमें बसंत विहार कॉलोनी तथा स्नेह लता गंज में आलीशान भवन मेट्रो टावर में 7 दुकाने हैं जंजीरवाला चौराहे पर एक दुकान है स्किम नंबर 97 ग्राम करवासा ग्राम बैरिया बड़वा में भी भूमि उपलब्ध है इन सभी पर कुर्की की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
