इंदौर बायपास पर कल रात हुए एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई , वह ड्राइवर के साथ हेल्परी करता था और गाड़ी खाली कराने को लेकर गाड़ी के पास खड़ा था वही जांच अधिकारी के अनुसार हादसा तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के टूबा कॉलेज के नजदीक हुआ है मृतक का नाम भगवान बताया जा रहा है निवासी सीहोर का रहने वाला है जांच अधिकारी ने बताया कि भगवान ट्रक हेल्परी का काम करता है वह एक डंपर लेकर आया था गाड़ी एक जगह माल लोड होने के लिए नंबर पर लगी हुई थी उसी दौरान रेत से भरी एक गाड़ी ने उसके डंपर को टक्कर मार दी हादसे में भगवान की मौके पर ही मौत हो गई
