शहर में बढ़ते अपराधों ओर आने वाले त्यौहारों के मद्देनजर शहर की पुलिस एक बार फिर सख्त हुई है । बुधवार को मुख्यमंत्री की मिली फटकार के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने शहर की शराब दुकानों , अहातों पबो ओर देर रात तक हुड़दंग करने वालो की खबर ली । इस दौरान पुलिस ने शराब के नशे में मिले लोगो की गाडी जब्त की वही देर रात तक बेवजह घूमने वालो कि जमकर खबर ली ओर पूरे शहरभर में 200 से अधिक हुड़दंगियों को पुलिस ने पकड़ा
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान बुधवार को बुरहानपुर जाने से पहले इंदौर विमानतल पर रुके थे ओर इस दौरान उन्होंने शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की क्लास ली थी । उन्होंने ने कड़े शब्दों में कहा था कि मुझे शहर में शांति चाहिए बस…मुख्यमंत्री की नाराजगी का असर तुंरत देखने को मिला । पूर्वी और पश्चिम क्षेत्र के अफसर मैदान में उतरे और शराब दुकानों, अहातों ,पबो ओर शहर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया । इस दौरान बेवजह घूमने वाले , आवारागर्दी करते हुए , शराब पीते गाडीई चलाते हुए 200 से अधिक लोगो को अलग अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने पकड़ा ।
इस दौरान लंबे समय बाद पुलिस चौराहों पर नजर आई पुलिस के अभियान से देर रात में हुड़दंग करने वालो में ओर बदमाशो में जरूर ख़ौफ़ नजर आया । इस दौरान जो भी हुड़दंगी पकड़ाया उसे रात पुलिस थाने में ही बिताना पड़ी ।
