धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहा युवक को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है जिसमें विशेष समुदाय के युवक द्वारा युवती पर शादी का दबाव बनाने दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है

एडिशनल एसपी राजेश व्यास ने जानकारी देते हुए बताया, कि जूनी इंदौर थाना पर आकर एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई, कि गुलजार कॉलोनी में रहने वाले इंतकाब अहमद नामक युवक ने युवती से दोस्ती की और उसके बाद उसके फोटो वायरल करने की बात कहकर शारीरिक शोषण किया, साथ ही अब शादी का दबाव बनाने के साथ धर्म परिवर्तन को कह रहा है। युवती की शिकायत पर जूनी इंदौर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version