प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के विधानसभा में अब किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस मैदान पर उतर गई है। आज सांवेर विधानसभा में कांग्रेस नेताओं ने किसान महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे भारी संख्या में किसान शामिल हुए। दरअसल प्रदेश के जल संसाधन मंत्री वर्तमान में इंदौर की सांवेर विधानसभा से विधायक हैं, इसके साथ ही वह बीजेपी में आने के पूर्व भी इसी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे हैं, वहीं कांग्रेस छोड़ भाजपा में तुलसी सिलावट के शामिल होने के बाद से ही कांग्रेस इस विधानसभा में अपनी पकड़ को मजबूत बनाने में लगी हुई है, जहां पिछले विधानसभा चुनाव में मंत्री सिलावट के प्रतिद्वंदी रहे पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू इस विधानसभा में सतत सक्रियता बनाए हुए हैं, वही आज किसानों की समस्याओं को लेकर सांवेर में किसान महासम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें किसानों की समस्याएं और उनको आने वाली परेशानियों को लेकर चर्चा की गई। वहीं इस सम्मेलनमें कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश का अन्यदाता परेशान है। कमलनाथ ने किसानों का कर्ज माफ किया, लेकिन बीजेपी ने बैंक में उन्ही किसानों को डिफाल्टर घोषित कर दिया और फिलहाल बीजेपी बदले की राजनीति कर रही है। सांवेर विधानसभा में हुए कांग्रेस द्वारा इस किसान सम्मेलन को लेकर मंत्री तुलसी सिलावट का कहना है कि कांग्रेस गर्त में जा चुकी है, जिसके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा, इसलिए आज गणेश चतुर्थी के पावन मौके पर भी वह राजनीति करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वही करो मैं काल में जब लोगों की सेवा करने की जरूरत थी तब कांग्रेस के नेता घर बैठे थे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेताओं को समझा ही देते हुए कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व है इसलिए उन्हें भक्ति भाव और आराधना पर ध्यान देना चाहिए ना की झूठी वाहवाही पर।
