मंदिर से घर लौट रही महिला के गले से दो बदमाशो ने मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

संचार नगर में एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर बदमाश फरार हो गए जिसकी शिकायत महिला द्वारा कनाडिया थाने पर की गई। वारदात में दो बदमाशों के होने की बात सामने आई है फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कनाडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संचार नगर में एक महिला के साथ बदमाशों ने मंगलसूत्र छीनने की वारदात को अंजाम दिया। दरअसल महिला ने थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई कि वह मंदिर से घर लौट रही थी जैसे वह अपने घर के दरवाजे पर पहुंची पीछे से आए बदमाश ने गले पर झपट्टा मारा और मंगलसूत्र छीन कर भाग खड़ा हुआ। जांच अधिकारी बलवीर सिंह रघुवंशी के अनुसार महिला के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे हालांकि आसपास लगे दूसरे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Exit mobile version