फिर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश : वर्ग विशेष के युवक ने पहले मंदिर के बाहर लगाए या हुसैन के नारे और फिर अंदर घुस भगवान राम की मूर्ति में की तोड़फोड़

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

घटना के बाद क्षेत्र में बढ़ा सांप्रदायिक तनाव, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, पुलिस ने किया अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

– सियागंज मेन रोड पर महिदपुर वाला शो-रूम के सामने स्थित मंदिर में हुई घटना

– एसपी आशुतोष बागरी ने तुरंत मौके पर पहुंच कर माहौल बिगड़ने से रोका और स्थिति को नियंत्रित किया

– क्षेत्रिय विधायक आकाश विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे 

- Advertisement -

एक बार फिर शहर का सौहार्द और फिजा बिगाड़ने की कोशिश की गई है। वर्ग विशेष के एक युवक ने पहले तो मंदिर के बाहर खड़े होकर या हुसैन, या हुसैन के नारे लगाए और फिर मंदिर में घुसकर वहां स्थित भगवान राम की मूर्ति में तोड़-फोड़ कर दी। युवक की हरकत को आसपास के व्यापारियों ने देखा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि पिटाई के दौरान युवक वहां से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। वहीं घटनास्थल पर एसपी आशुतोष बागरी और भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय भी पहुंच गए। मामले में सेंट्रल काेतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम अंसारी है और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। लेकिन पुलिस इस बात का खुलासा नहीं कर रही है।

शहरवासियों से यह अपील करता है कि 10 दिवसीय गणेशोत्सव कल ही प्रारंभ हुआ है जिसे देखते हुए शहर में अमन और शांति कायम रखें। आपसी भाईचारे और सद्भाव का माहौल बना रहे और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात सियांगज मेन रोड स्थित महिदपुरवाला शो-रूम के सामने स्थित भगवान राम के मंदिर में हुई। कुछ देर पहले यहां वर्ग विशेष का एक युवक पहुंचा और मंदिर के बाहर खड़ा होकर या हुसैन…या हुसैन के नारे लगाने लगा। नारे लगाने के बाद युवक ने मंदिर में प्रवेश कर लिया और वहां स्थित भगवान की मूर्ति द्वारा पहने गए वस्त्र को बिखेरने लगा। इस दौरान युवक ने भगवान की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ कर मूर्ति की उंगलियाें को तोड़ दिया। और वापस या हुसैन…या हुसैन के नारे लगाए। वारदात को अंजाम देते समय युवक जोर-जोर से कह रहा था कि यहां मूर्ति तो क्या मंदिर भी नहीं होना चाहिए। 

एक बुजुर्ग व्यापारी ने युवक की इस हरकत को देख लिया। इस पर युवक ने उस बुजुर्ग व्यापारी के साथ मारपीट कर ड़ाली। युवक की इस हरकत का पता जैसे ही अन्य व्यापारियाें को लगा वहां भीड़ लग गई। व्यापारियों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान युवक व्यापारियों के चंगुल से बचकर भाग निकला। 

युवक किस धर्म का है अभी यह स्पष्ट नहीं है

बताया जा रहा है कि युवक नशेड़ी है और अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह किस धर्म का है। – आशुतोष बागरी, एसपी

भगवान राम की मूर्ति के साथ हुई छेड़छाड़ की सूचना पुलिस तक पहुंची तो पुलिस प्रशासन के साथ इलाके में हड़कंप मच गया। भारी मात्रा में पुलिस बल को तुरंत मौके पर रवाना किया। एसपी आशुतोष बागरी ने खुद कमान संभाली और फोर्स तैनात कर स्थिति को काबू में किया। अभी भी मौके पर पुलिस बल और इलाके में खुफिया पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है जो हालात पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। सूचना पर स्थानीय विधायक आकाश विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंच गए थे। घटना के बाद मूर्तियों को कपड़े से ढांकने के बाद मंदिर को बंद कर दिया गया है।

विक्षिप्त जैसी हरकत कर रहा था युवक

आसपास के व्यापारियाें और रहवासियों का कहना है कि वारदात को अंजाम देना वाला युवक विक्षिप्त जैसी हरकत कर रहा था। मंदिर में घटना के बाद भागते वक्त उसने सियागंज चौराहे पर भी एक महिला के कपड़ों के साथ हरकत की। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी वर्ग विशेष के युवकों ने मंदिर वाली गली में देर रात जन्मदिन मनााया था। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही इसी इलाके के सेंट्रल कोतवाली थाने पर वर्ग विशेष के सैकड़ों उत्पातियों ने आधी रात को 2 घंटे तक थाने का घेराव कर दिया था। 

Exit mobile version