ट्विटर पर इंदौर का प्रशासन समूचे मध्य प्रदेश में अव्वल नम्बर , इंदौर कमिश्नर, कलेक्टर एवं जनसंपर्क के सोशल मीडिया पर दो लाख से अधिक फॉलोअर्स
इंदौर का जिला प्रशासन संचार की सभी नई तकनीकों के प्रयोग में मध्य प्रदेश में अव्वल नंबर पर हैं। ट्विटर पर इंदौर प्रशासन ख़ूब चहक रहा है।
इंदौर का जिला प्रशासन संचार की सभी नई तकनीकों के प्रयोग में मध्य प्रदेश में अव्वल नंबर पर हैं। ट्विटर पर इंदौर प्रशासन ख़ूब चहक रहा है। प्रशासन की सम्पूर्ण गतिविधियां और योजनाओं की जानकारी ट्विटर फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम पर उपलब्ध कराई जा रही है। अनेक प्रमुख घटनाओं पर कलेक्टर और कमिश्नर की प्रतिक्रिया भी त्वरित रूप से ट्विटर पर देखी जा सकती है। ट्विटर एवं फेसबुक में इंदौर के कमिश्नर,कलेक्टर और जनसंपर्क की संख्या 2 लाख से अधिक हो गई है।
वर्तमान समय में सोशल मीडिया की आवश्यकता को हर कोई जानता है। किसी भी जानकारी को अगर एक ही समय में लाखों लोगों तक पहुंचाना है तो उसके लिए सोशल मीडिया से ज्यादा बेहतर और कोई माध्यम नहीं है। कोरोना महामारी के दौरान जब लोग अपने घरों से निकल नहीं पा रहे थे उस समय सोशल मीडिया ने लोगों को जागरूक रखा तथा जनसामान्य का मनोबल बनाए रखने में भी महती भूमिका निभाई। इंदौर कमिश्नर डॉ पवन कुमार शर्मा एवं कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जिले वासियों को समय-समय पर महत्वपूर्ण एवं आवश्यक जानकारी प्रदान की एवं जन जागरण और सकारात्मक वातावरण के निर्माण में सोशल मीडिया का उम्दा प्रयोग किया है। इंदौर कमिश्नर डॉ शर्मा के ट्विटर पर 32 हजार से अधिक एवं फेसबुक पर साढे 5 हजार फॉलोअर्स है। इसी तरह कलेक्टर श्री मनीष सिंह के ट्विटर अकाउंट में प्रदेश के सभी कलेक्टर में सबसे ज्यादा अधिक फॉलोअर्स है। *उनके ट्विटर अकाउंट पर लगभग 77 हजार एवं फेसबुक पर लगभग 33 हजार फॉलोअर्स हैं* दोनों अधिकारियों के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स को जोड़ा जाए तो लगभग डेढ़ लाख फॉलोवर्स के साथ इंदौर जिला प्रशासन शहर के हर नागरिक तक आवश्यक जानकारी पहुंचा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर उनके द्वारा पोस्ट की जा रही समस्याओं का भी त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
इसी तरह इंदौर जनसंपर्क कार्यालय के जॉइंट डायरेक्टर (जेडी) अकाउंट के ट्विटर पर 21 हजार एवं फेसबुक पर साढे 6 हजार फॉलोअर्स है तथा पीआरओ अकाउंट के ट्विटर पर साढे 15 हजार एवं फेसबुक पर 13 हजार फॉलोअर्स है। इस तरह दोनों अकाउंट जोड़कर संभागीय जनसंपर्क कार्यालय इंदौर के सोशल मीडिया पर कुल 60 हजार फॉलोअर्स है। अगर प्रशासन के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स के फॉलोअर्स को जोड़ा जाए तो लगभग दो लाख से अधिक फॉलोअर्स जिला प्रशासन के सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े हुए हैं।
सोशल मीडिया पर इन गतिविधियों को संचालित करने वाले *संभागीय जनसंपर्क कार्यालय इंदौर द्वारा अब ट्विटर के साथ साथ इसी तरह के भारतीय संस्करण कू एवं पॉडकास्ट का उपयोग प्रारंभ किए जाने की भी तैयारी की जा रही है*

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 1 दिन पहले
MadhyaPradeshडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्ष 1 दिन पहले
MadhyaPradeshगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणा 1 दिन पहले
MadhyaPradeshभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 1 दिन पहले
MadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 1 दिन पहले
MadhyaPradeshपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किए 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन किया 1 दिन पहले
Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 2 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारी 2 दिन पहले
MadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 2 दिन पहले
MadhyaPradeshकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोध 2 दिन पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 3 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 3 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 4 दिन पहले