एक तरफ इंदौर की ऐतिहासिक धरोहर बोलिया सरकार की छतरी। वहां पर 200 से ज्यादा बटुकों द्वारा मंत्रोच्चार और रागिनी मक्खर ग्रुप का भावमयी नृत्य प्रस्तुति। शुक्रवार को यह नजारा बोलिया सरकार की छतरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर हुए कार्यक्रम में नजर आया।
सांसद शंकर लालवानी ने 200 बटुको और ब्राह्मणों द्वारा किए जा रहे मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए हवन किया और भगवान से प्रार्थना की।
ऐतिहासिक महत्व के इस स्थान पर वेदों की ऋचाएं, मन्त्र और नृत्य के माध्यम से भगवान की आराधना की गई।
ईश्वर प्रेम की हमारी साध्वी बहने, हरीधाम के बटुक, एवं पंडित देवेंद्र नागर, संस्कृत महाविद्यालय से लखन पाठक, पंडित पवन शर्मा बटुक, सूर्यकांत जी महाराज, आदि ने मंत्रोचार किया
इन कार्यक्रम में कमल गोस्वामी विशाल गिदवानी, दीपक लवंगडे, अविनेश हार्डिया, रवि पांचाल, संकल्प वर्मा, मोहन राठौर, ओम खिल्लारी, सनी बाथम, अनिल गोस्वामी, घनश्याम पोरवाल,आदि का विशेष योगदान रहा।
