बायपास पर डयूटी खत्म कर घर लौट रहे सुरक्षाकर्मी के साथ दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश सुरक्षाकर्मी से उसकी बंदूक छीनकर भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाअधिकारी घटना स्थल पर पहंुचे। फिलहाल पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेल खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की गिरफ्तारी जल्द की जा सके।
घटना शनिवार सुबह की है। दरअसल विस्तारा टाउनशिन में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करने वाला राम सिंह लोधी नौकरी खत्म कर घर जा रहा था, तभी बायपास अंडर ब्रिज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने राम सिंह को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क जा गिरा। इस दौरान एक बदमाश आया और सुरक्षाकर्मी से उसकी बंदूक छीन ली और भाग खड़ा हुए। सुरक्षाकर्मी ने इसकी सूचना लसुड़िया थाना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पूर्व आशुतोष बागरी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहंुचे, मामले की पड़ताल की। एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, ताकि बदमाशों का सुराग लग सके।
