हॉस्पिटल में प्रोफेसर की संदिग्ध मौत मामले में परिजन ने लगाया हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एक निजी अस्पताल में 40 वर्षीय प्रोफेसर की बीमारी के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।अस्पताल के डॉक्टरों के लिए ये सरदर्द बन गई इलाज के लिए भर्ती किए गए प्रोफेसर किशोर की इलाज के दौरान हुई मौत में किशोर के परिजनों का आरोप है कि बेहोशी के लिए लगाया गया इंजेक्शन जिसमें ज़्यादा मात्रा में बेहोशी की दवा दी गई ओर उसी से प्रोफ़ेसर की मौत हुई है इलाज के दौरान हुई मौत के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा कायम करते हुए मामले में जांच शुरू की है…

दरअसल द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विदुर नगर में रहने वाले प्रोफ़ेसर किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ी और परिजनों ने इलाज के लिए इंदौर की सीएचएल अस्पताल में भर्ती कराया मरीज की हालत को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने बेहतर इलाज देने के मकसद से किशोर को पहले दवाएं दी और फिर परिजनों को सूचना देते किशोर को वेंटिलेटर पर रख दिया 48 से 72 घंटे किशोर को वेंटिलेटर पर रखा गया और अंधता परिजनों को किशोर के ना होने की खबर दी किशोर की मौत से घबराए परिजनों ने सीधा आरोप अस्पताल प्रबंधन पर लगाया और हुई मौत के मामले में पुलिस पर निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों को सजा देने की बात कही है आपको बता दें कि 40 वर्षीय किशोर एक कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है वही जांच अधिकारी ने मंगलवार दोपहर बताया कि पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आगे की जांच करने की बात मीडिया से कही है…

Exit mobile version