बढ़ते अपराधों को देखते हुए पुलिस द्वारा पैदल मार्च निकालने के साथ ही गुंडों की धरपकड़ की जा रही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर में बढ़ते अपराधों को देखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे बदमाशों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। यही कारण है कि शहर के पूर्वी व पश्चिम क्षेत्र के सभी थानों में अधिकारियों द्वारा पैदल मार्च निकालने के साथ ही गुंडों की धरपकड़ की जा रही है। पूर्वी क्षेत्र में पिछले सात माह यानि 1 जनवरी से 7 सितम्बर 2021 तक कई अपराधिक घटनाओं का खुलासा करने के साथ ही पुलिस ने विभिन्न धाराओं में बड़ी कार्रवाई की है,

एसपी पूर्व आशतुोष बागरी के अनुसार धारा 151 के तहत पूर्वी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। करीब 10 हजार 595 लोगों के खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई है। एनएस की कार्रवाई में रेमडेसिविर आरोपी और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले आरोपी भी शामिल है। जिन बदमाशों पर दो से अधिक अपराध है उन्हे थाने बुलाकर डोजिया फार्म भरवाए गए है। पिछले तीन दिनों में पूर्वी क्षेत्र में 50 से अधिक बदमाशों पर आम्र्स एक्ट की कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version