राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में युवक ने जहरीली वस्तु खा कर अपनी जान पुलिस जुटी जांच में

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार आत्महत्याओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं 2 दिन पूर्व एक किसान ने अपने ही घर में अन्य किसी कारण से जहरीली वस्तु का सेवन करके आत्महत्या करने का प्रयास किया था जहाँ समय रहते परिवार के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती किया था वही मंगलवार घायल की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई लेकिन आत्महत्या के पीछे की कोई वजह सामने नहीं आई है फिलहाल में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर में रहने वाले राजकुमार मंडलोई ने अपने घर में जहर खाकर आत्महत्या करने का कदम उठाया था परिजन राजकुमार को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां 2 दिनों तक राजकुमार का एक निजी अस्पताल में उपचार चला लेकिन हालत बिगड़ी और मंगलवार सुबह उपचार के दौरान राजकुमार की मौत हो गई वहीं मृतक के परिजनों ने ऐसी कोई वजह आत्महत्या करने की नहीं बतलाई है जिसका कोई ठोस कारण हो म्रतक एक किसान परिवार से था वही राजेंद्र नगर पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मर्ग जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version