हिंदूवादी संगठनों का कलेक्टर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में गत कुछ समय से हो रही हिंदू विरोधी गतिविधियों को लेकर हिंदू संगठनों के द्वारा आज भारी तादाद में इंदौर के कलेक्टर कार्यालय पर एकत्रित हुए और मौन धरना प्रदर्शन दिया गया

इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदर्शन किया गया हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि शहर में वर्ग विशेष के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एवं उसके अन्य कार्यक्रमों में देश विरोधी और हिंदू विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा वर्ग विशेष को संरक्षण देने के विरोध में आज कलेक्टर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया प्रदर्शनकारियों से जब मीडिया ने चर्चा करना चाही तो उन्होंने मीडिया से चर्चा करने से भी इनकार कर दिया

इस प्रदर्शन के संबंध में इंदौर एडीएम पवन जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य हिंदू संगठनों के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों धार्मिक स्थलों पर कब्जा एवं देश विरोधी नारे को लेकर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया जिस पर जिला प्रशासन उनकी मांगों पर गौर करके उचित कार्रवाई करेगा

Exit mobile version