भवरकुआं थाने पर एक तलाकशुदा महिला ने युवक खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। बताया गया कि युवक लंबे समय से शादी का झांसा देकर महिला का दैहिक शोषण कर रहा था।
भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके घर के पास रहने वाले ठेकेदार बलवंत ने उसके साथ दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर लम्बे समय से उसका दैहिक शोषण करता रहा। महिला के मुताबिक़ उसका पहले पति से तलाक हो चुका है। बलवंत ने तलाक के बाद महिला को अपने प्रेम में उलझाया और शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
