मालवाचल के तीन दिवसीय दौरे पर पहुचे केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा जनआशीर्वाद यात्रा के पहले मीडिया से रूबरू हुवे इस दौरान मीडिया से चर्चा में सिंधिया ने बताया कि इन्दोर शहर व मालवांचल से मेरा पुराना नाता है में अपने आप को सौभाग्य साली समझता हूं साथ ही उड्डयन मंत्रि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उड्डयन मंत्रालय द्वारा किए गए कार्यो का ब्यौरा मीडिया के सामने रखा
उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्ष पर निशाना साधते हुवे कहा कि पिछले दिनों संसद भवन में विपक्षी दलों द्वारा जो घटना को अंजाम दिया गया है मैं अब तक के संसद के इतिहास में निंदनीय जिस तरीके से विपक्षी दलों ने प्रजातांत्रिक प्रक्रिया का गला घोटने की कोशिश की गई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने मंत्रिमंडल का परिचय देने की कोशिश कर रहे थे तो विपक्षी दलों ने जिस तरीके से हंगामा किया यह पूरे देश ने देखा है विपक्ष की हरकत संसद में इस बार जहां secretary-general की टेबल पर नंगा नाच किया गया नारेबाजी की नियम की किताब उठाकर डायस की तरफ फेंका गया प्रजातंत्र के मंदिर को खंडित करने की कोशिश की गई उन्होंने मध्यप्रदेश में विमान सेवा के विस्तार को लेकर भी बात कही उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 67 नई फ्लाइट शुरू की जा रही है साथ ही इंदौर भोपाल ग्वालियर में विमानतल को अत्याधुनिक करना मेरी प्राथमिकता रहेगी
महंगाई के मुद्दे पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह केवल भारत का मुद्दा नहीं है यह विश्वव्यापी है पूरा विश्व आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है और इसी के आधार पर महंगाई पूरे विश्व में देखने को मिल रही है हमें महंगाई और आर्थिक प्रगति के बीच में संयम बनाना होगा पेट्रोल डीजल के मामले में उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल डीजल की कीमतें 300% बढ़ गई है


