स्कूल का नया सत्र शुरू होने वाला है जिसको लेकर स्कूल संचालक और पालक संघ ट्यूशन फीस को लेकर फिर हुए आमने सामने

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में फिर से स्कूल का नया सत्र शुरू होने वाला है जिसको लेकर स्कूल संचालक और पालक संघ ट्यूशन फीस को लेकर फिर आमने सामने खड़ा हुआ नजर आ रहा है ऐसा ही एक निजी स्कूल पर पालक संघ विरोध की घटना सामने आई है

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा पहले ही कर दिया गया है कि कोई भी निजी स्कूल ट्यूशन फीस के अलावा अन्य खर्च या अधिक फीस नहीं ले सकता उसके बावजूद भी कई निजी स्कूलों की मनमानी का दौर जारी है इसी कड़ी में केट रोड़ पर स्थित सेंट नारबर्ट स्कूल में पालक संघ के विरोध प्रदर्शन के बाद एसडीएम अतुल्य सिन्हा द्वारा अधिकारियों को मौके पर पहुंचाया गया पालक संघ से जुड़े गौरव चंद्र का कहना है की स्कूल के संचालकों द्वारा बच्चों के अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है इसके ऊपर एफ आई आर दर्ज की जाना चाहिए और स्कूल के अकाउंट विभाग का रिकॉर्ड भी चेक किया जाना चाहिए क्योंकि अभी यह साल भर की फीस ट्यूशन फीस के नाम पर ₹42000 की मांग कर रहे हैं जबकि जब स्कूल निरंतर उसे चालू थे तब भी ₹42000 की फीस बढ़ाई जाती थी तो इस हिसाब से ट्यूशन फीस क्या होना चाहिए इसका भी निर्धारण अधिकारियों द्वारा संचालकों के साथ मिलकर किया जाना आवश्यक है ताकि ट्यूशन फीस निश्चित हो सके

Exit mobile version