राज्यमंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियो के साथ संभागीय बैठक ली

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर आये राज्य मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह राजपूत ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ सम्भगीय बैठक ली,उन्होंने विभाग की योजनाओं की प्रगति को लेकर अधिकारियों को समीक्षा बैठक दिशा निर्देश दिये। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 2023 तक हर घर तक टोटी के माध्यम से जल पहुंचाने का लक्ष्य बनाया हैं।

बुधवार राज्य मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक ली, बैठक के माध्यम से मंत्री ने विभाग की योजनाओं की प्रगति को लेकर अधिकारियों से चर्च की। जल जीवन मिशन योजना को लेकर भी मंत्री ब्रजेंद्र सिंह यादव ने अधिकारियों के साथ चर्चा की।बैठक के बाद मंत्री ब्रजेंद्र सिंह यादव ने कहा, सरकार ने जल जीवन मिशन योजना के तहत देश के हर घर में स्वच्छ जल पहुचने का लक्ष्य रखा है।मंत्री ने दावा किया हैं की मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन योजना के तहर टोटी के माध्यम से हर घर में 2023 तक जल पहुंच जाएगा।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में देश में गांवों से लेकर शहरों तक के हर घरों में जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन योजना की शरुआत की थी। लेंकिन देखना ये होगा की प्रधान मंत्री का देश के हर घरों तक जल पहुंचाने का सपना कब पूरा होगा।

Exit mobile version