लापता हुई बच्ची का मिला शव 5 वर्षीय बच्ची की हौद में डूबने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बच्ची की हौद में डूबने से मौत हो गई। बच्ची काफी समय से लापता थी, जिसके बाद तलाश करने पर उसका शव हौद में मिला।

मामला एमजी रोड थाना क्षेत्र के मराठी स्कूल के पास का है। जहां मराठी स्कूल को कला संकाय में बदला जा रहा है, निर्माणाधीन भवन के पास ही कई मजदूर परिवार रहते हैं, इन्ही में से एक मजदूर परिवार की पांच वर्षीय खुशी नामक बच्ची की हौद में डूबने से मौत हो गई। बच्ची काफी समय से लापता थी, वहीं जब लम्बे समय तक तलाश करने पर बच्ची नहीं मिली तो उसे हौद में ढूंढा गया जहां से उसका शव बरामद हुआ।

Exit mobile version