इंदौर के मेट्रो हॉस्पिटल में डिलेवरी के दौरान बरती गई लापरवाही के चलते हैं 25 वर्षीय काजल की मौत हो गई थी जिससे नाराज परिजनों ने अस्पताल के डॉक्रों पर आरोप आरोप लगाते हुए एफ आई आर करने की मांग की परिजनों ने मृतिका का शव एंबुलेंस में रखकर मेट्रो हॉस्पिटल के सामने चक्का जाम किया इसके चलते कुछ देर यातायात प्रभावित हुआ, परिजनों का कहना है कि लापरवाह डॉक्टरों पर एफआईआर होगी तभी करेंगे अंतिम संस्कार करेंगे वही सीएसपी जयंत राठौर के आश्वासन के बाद परिजन शव को लेकर रवाना हुए ।
इंदौर के मेट्रो हॉस्पिटल में डिलेवरी के दौरान लापरवाही बरतने से 25 वर्षीय युवती काजल की मौत ! अंतिम चौराहे स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में डिलेवरी के लिए काजल को 29 जून को किया था एडमिट! ऑपरेशन के बाद से ही काजल को लगातार पेट मे तकलीफ बनी रही!परिजनों के बार -बोलने के बाद भी डॉक्टर चंद्रश्री अग्रवाल लापरवाही को 3 दिन टालती रही! हालत बिगड़ने पर 2 जुलाई को क्रिटिकल कंडीशन बता कर काजल को चोइथराम हॉस्पिटल कर दिया रिफर! चार दिन तड़फने के बाद आज सुबह 10 बजे काजल ने तोड़ा दम! सीएसपी जयंत राठौर ने बताया कि मृतिका का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट हो पाएगा, नाराज परिजन मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लापरवाही के गम्भीर आरोप लगाएं साथ ही इंदौर के अंतिम चौराहा स्थित अस्पताल के सामने एंबुलेंस में शव रखकर चक्काजाम किया इस दौरान यातायात प्रभावित रहा वही सीएसपी जयंत राठौर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को रवाना किया और यातायात दुरुस्त किया
