विजय नगर पुलिस द्वारा युवतियों का रेस्क्यू कर सेल्टर होम भेजा सेल्टर होम से बांग्लादेशी युवतिया भागी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देह व्यापार मामले में विजय नगर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में बंधक बनाकर रखी गई 10 बांग्लादेशी युवतियों को मुक्त कराया था। जिन्हे बाणगंगा क्षेत्र स्थित शेलटर होम में रखा गया था, जहां से बुधवार रात बांग्लादेशी युवतियां भाग निकली। मामले में आईजी हरिनारायणचारि मिश्र का कहना है कि महिलाएं पीड़ित थी। आने वाले दिनों में चलने वाले ट्रायल में उनकी जरूरत पढ़ेगी, इसलिए पुलिस जल्द उन्हे ढुंढकर बयान कराएगी।

विजय थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स मामले में कार्रवाई करते हुए महालक्ष्मी नगर स्थित एक होटल से बंधक बनाकर रखी युवतियों का रेस्क्यू किया था, जिन्हे जबरदस्ती देह व्यापार में ढकेला गया था। रेस्क्यू की गई युवतियों में 10 युवतियां बांग्लादेशी थी, जिन्हे बाणगंगा क्षेत्र स्थित शेलटर होम में रखा गया था। जहां से ये युवतियों बुधवार को भाग गई। मामले में इंदौर जोन के आईजी हरिनारायणचारी मिश्र का कहना है कि सभी युवतियां पीढ़ित थी, जिन्हे संरक्षण गृह में रखा गया था। पुलिस को आने वाले दिनो में चलने वाले ट्रायल में बयान के लिए उनकी आवश्यकता पड़ेगी। ऐसे में जब बयान होंगे उसके पूर्व युवतियों को ढुंढ उनके बयान कराए जाएंगे।

आईजी के अनुसार उक्त मामले में 35 से अधिक महिलाओं को बचाया गया था, जो अलग अलग जगह रह रही है, जिनके बयान जल्द होंगे।

Exit mobile version