बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोला पेट्रोल डीजल के भाव को लेकर किया प्रदर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोला  पेट्रोल डीजल के भाव को लेकर किया प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल रखा है…गुरुवार को इंदौर में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतर आए और नारेबाजी के बीच केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया …युवक कांग्रेस ने यहाँ अनूठे तरीके से विरोध जताते हुए कार बाजार शुरू किया और पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढोत्तरी को लेकर अपनी कार बीजेपी नेताओं को बेचने की पेशकश की ।

इंदौर में युवक कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया…महंगाई को लेकर युवक कांग्रेस ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते जमकर नारेबाजी की…युवक कांग्रेस ने विरोध स्वरूप कार बाजार ही खोल दिया,जहां से बीजेपी नेताओं को अपनी कार बेचने की पेशकश की…कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम इस कदर बढ़ चुके है कि अब आम लोगों के लिए गाड़ी चलाना मुश्किल है…महंगाई को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश भर में हल्ला बोल रखा है..इसी कड़ी में इंदौर के जिला युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अंदाज में अपना आक्रोश जाहिर किया ।

Exit mobile version