इंदौर को स्वच्छता में कई बिंदुओं पर नंबर वन आने के बाद अब नगर निगम द्वारा वाटर प्लस को लेकर भी बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई है आने वाले दिनों में वाटर प्लस के काम को देखने के लिए केंद्र सरकार की टीम आने की संभावना जताई जा रही है
इंदौर में वाटर प्लस को लेकर नगर निगम द्वारा काफी सराहनीय कार्य किया जा रहा है इसको लेकर कई नाला ट्रैपिंग व अन्य कई काम किए जा रहे हैं वाटर प्लस को लेकर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल व अन्य एनजीओ और अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई क्योंकि आने वाले दिनों में केंद्र व अन्य विभाग के अधिकारी इस वाटर प्लस को लेकर शहर की स्थिति का जायजा लेने के लिए आने वाले हैं टीम के आने से पहले ही निगम सभी वाटर प्लस से जुड़े कामों को समाप्त कर उसे जल्द नया रूप देने की कवायद शुरू कर दी है वाटर प्लस के लिए अन्य एनजीओ व सामाजिक संगठनों का भी सहारा लिया जा रहा है
