राज नगर में रहने वाले जीतू नामक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। चंदन नगर थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर के अनुसार शव का पोस्ट मार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र की है। दरअसल राज नगर में रहने वाले जीतू नामक युवक को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लाए थे, जहा डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल की। युवक की मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम कराया। थाना प्रभारी के अनुसार पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।
