मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधनी इंदौर के नजदीक पीथमपुर में एशिया का सबसे बड़ा हाई स्पीड ट्रैक बनकर तैयार हो चुका है ट्रैक पर दो पहिया से लेकर कार भारी वाहन की अधिकतम स्पीड तय की जा सकेगी…।
इंदौर के नजदीक पीतमपुर में नाट्र्स नाम से आत्मनिर्भर भारत के तहत एशिया का सबसे लंबा हाई स्पीड ट्रेक बंद कर तैयार हो चुका है इसे ट्रैक वर्चुअली समारोह के रूप में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर द्वारा शुभारंभ किया गया यह हाई स्पीड ट्रेक एशिया का पहला वह दुनिया का पांचवा सबसे लंबा ट्रैक माना जा रहा है इस ट्रैक पर वाहनों की डायनामिक्स, गति, एक्सिलरेशन, ईंधन की गति, रोड ड्राइविंग वाहनों की निरंतरता इस ट्रैक पर उपलब्ध रहेंगी ट्रैक का स्वरूप बड़ा होने के कारण यहां पर वाहनों को 375 किलोमीटर की रफ्तार भी ले सकेंगे…
वर्तमान में ऑटो टेस्टिंग ट्रैक का उपयोग 13 तरह की अलग-अलग ट्रैक पर वाहनों का परीक्षण होगा इससे ऑटोमोबाइल की बड़ी कंपनियां जैसे बीएमडब्ल्यू मर्सिडीज़ ऑडी फेरारी जैसे महंगे वाहन अपनी हाई स्पीड का आकलन कर सकेंगे फिर यह प्रोजेक्ट भारत के लिए ऑटोमोबाइल सेक्टर में मील का पत्थर साबित होगा इस प्रोजेक्ट को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भी काफी सराहना की गई है
