खुडैल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हुए किसान के उपचार के दोरान मोत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पेडमी ग्राम खुडैल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हुए किसान को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। 15 दिन चले उपचार के दौरान गुरुवार को व्यक्ति की मौत हो गई। संयोगितागंज थाना पुलिस ने जीरो पर कायमी पर प्रकरण खुडेल थाना भेजा।

घटना 16 जून की है। दरअसल मुसाखेड़ी में रहने वाले अशोक पटेल पेड्मी ग्राम स्थित अपने खेत जा रहे थे। तभी रास्ते में बाइक सवारों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल अशोक पटेल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां 15 दिन चले उपचार के बाद के व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गई। मृतक पेशे से किसान थे।

सूचना मिलते ही संयोगितागंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और जीरो पर कायमी कर प्रकरण आगे की कार्यवाही के लिए खुडैल थाना भेजा।

Exit mobile version