तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन व सांसद, केबिनेट मंत्री द्वारा हॉस्पिटलों के संचालकों की संयुक्त बैठक की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में कोरोना माहमारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन व सांसद, केबिनेट मंत्री द्वारा सरकारी , निजी हॉस्पिटलों के संचालकों की संयुक्त बैठक की गई बैठक में हॉस्पिटल में बेड ऑक्सीजन सहित दवाइयों के संबंधित विषयों पर चर्चा की गई

प्रदेश सहित इंदौर शहर में कोरोना की दूसरी लहर के कारण जिस तरह से स्थितियां भगवा निर्मित हुई थी उन्हीं सब स्थितियों से सबक लेते हुए अब जिला प्रशासन व शासन द्वारा कमर कस ली गई है जहां तक बात की जा रही है तीसरी लहर की इस तीसरी लहर से निपटने के लिए इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ,सांसद शंकर लालवानी ,कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट द्वारा जिला स्वास्थ्य विभाग सरकारी हॉस्पिटल व निजी हॉस्पिटल के संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई है बैठक में मेन मुद्दे तीसरी लहर में बच्चों को अधिक प्रभावित करना बताया जा रहा है इसको लेकर चाचा नेहरू हॉस्पिटल सहित निजी हॉस्पिटलों में बच्चों के लिए बेड व ऑक्सीजन सहित दवाइयों की उपलब्धता के साथ हॉस्पिटल में बेड की संख्या की समीक्षा की गई ताकि शहर में बेड की कमी की स्थिति ना निर्मित हो शहर में ऑक्सीजन प्लांट को लेकर भी चर्चा की गई है इन सभी मुद्दों पर चर्चा कर तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरा मैप तैयार किया गया है और उसी के आधार पर शहर में आम जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी

Exit mobile version