महिला को परेशान कर रहे युवक के खिलाफ धमकाने और दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
महिला को परेशान कर रहे युवक के खिलाफ धमकाने और दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज

बाणगंगा थाने पर एक महिला द्वारा एक युवक के खिलाफ धमकाने और दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने फरियादिया की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की।

सीएसपी निहित उपाध्याय के अनुसार बाणगंगा थाने पर आकर एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वह पिछले तीन साल से सौरभ नामक युवक को जानती है, वह उसके साथ कुछ समय रही थी, लेकिन वह बाद में अलग हो गए। जिसके बाद महिला द्वारा दूसरी शादी कर ली। बावजूद सौरभ नामक युवक महिला को मिलने के लिए दबाव बना रहा था, एसा नहीं करने पर महिला के पति को सब कुछ बताने की धमकी देने लगा। फरीयादिया ने मिलने के दौरान युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया।

Exit mobile version