इंदौर में लगातार एक्सीडेंट के मामले सामने आ रहे हैं इंदौर के खुडैल थाना क्षेत्र में आज सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई महिला वैक्सीन लगवाने जा रही थी
इंदौर के खुडैल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है महिला का नाम रिंकी यदुवंशी बताया जा रहा है महिला अपने पड़ोस में रहने वाली अन्य महिला के साथ वैक्सीन लगवाने दूधिया ग्राम जा रही थी तभी सड़क पर डंपर की टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई
