दूसरे प्रेमी ने युवती से बात करने पर दी युवक को जान से मरने की धमकी प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने लगा ली फांसी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपनी प्रेमिका के दूसरे प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आत्महत्या का यह मामला साईंबाबा नगर का है। यहां रहने वाले दीपक भदौरिया नामक युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग था, वहीं यवुती इस दौरान सांवेर थाना क्षेत्र निवासी रोहित यादव नामक एक अन्य युवक से भी बात करती थी। जिसके चलते रोहित यादव ने युवती को दीपक से बात करने से इनकार किया था और दीपक को भी युवती से बात करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रताड़ित किया था, जिससे तंग आकर दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version