गैस सब्सिडी अकाउंट में डालने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 74 हजार रूपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बाणगंगा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की।
बाणगंगा थाने आकर शिवम साहू नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके नम्बर पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसमे गैस सब्सिडी अकाउंट में डालने की बात कहते हुए बैंक संबंधि जानकारी मांगी। फरीयादी द्वारा बैंक डिटेल्स देने के बाद उनके पास ओटीपी का मैसेज आया। फरीयादी ने जैसे ने ओटीपी संबंधित व्यक्ति को बताया, वैसे उनके खाते से 74 हजार रूपए निकल गए। मामले में बाणगंगा थान पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
