इंदौर पुलिस की सरकारी वेबसाइट कल हैकर ने हैक कर ली थी। जानकारी लगते ही सायबर एक्सपर्ट्स ने इसे 6 घंटे में वापस रिकवर कर लिया है। हैकर्स ने एडिशनल एसपी जोन 2 के सभी अधिकारियों के नाम के आगे हैक्ड बाय मोहम्मद बिल्ला फ्री कश्मीर और पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा था। प्रदेश के DGP और IG इंदौर की प्रोफाइल की जगह तिरंगे झंडे को गलत तरीके से लगाया था। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था।मंगलवार को हैकिंग की खबर पता चलते ही इंदौर क्राइम ब्रांच की साइबर टीम हरकत में आ गईं थी। वह वेबसाइट रिकवर करने के बाद हैकर्स की जानकारी जुटाने लग गई । हे पुलिस का दवा हे की सायबर अपराध कोई भी व्यक्ति कही से भी कर सकता हे लेकिन इससे बच पाना मुश्किल हे और पुलिस इस आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही हे.
