जैसे-जैसे बारिश अपना प्रभाव दिखा रही है वैसे वैसे इंदौर शहर में डेंगू के मरीजों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है इंदौर जिले में डेंगू के श्रेष्ठ 63 से ज्यादा मरीज सक्रिय है जो अभी अस्पतालों में अपना इलाज ले रहे हैं।
इंदौर जिले में कोरोना महामारी ने जिस तरह से पैर पसारे हैं उसके बाद अब बारिश के मौसम में डेंगू भी एक बड़ी बीमारी बनकर सामने आया है। इंदौर जिले में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं मात्र 1 हफ्ते के अंदर ही इंदौर में 11 दिन डेंगू के नए मरीज देखने को मिले हैं। पिछले हफ्ते इनकी संख्या 52 से 53 के बीच में थी जो बुधवार को बढ़कर 63 हो गई है। इंदौर जिले का स्वास्थ्य विभाग और मलेरिया उन्मूलन विभाग, डेंगू जैसी बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सक्रियता से काम कर रहा है साथ ही सामने आए डेंगू के सभी मरीजों का शहर के विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है। इंदौर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी एल सेत्या ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल इंदौर जिले के विभिन्न अस्पतालों में 63 से ज्यादा मरीज सक्रिय है जो अपना उपचार ले रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 63 मरीजों के घरों के आसपास सेम्पल कलेक्टिंग और लार्वा को नष्ट करने के लिए काम कर रही है इस टीम के साथ मलेरिया विभाग के कर्मचारी भी काम कर रहे हैं। कोरोना महामारी के बीच डेंगू का बढ़ना स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इस समय डेंगू के कांटेक्ट ट्रेसिंग का भी काम कर रही है। सेत्या ने बताया कि डेंगू जैसी बीमारी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। यदि सही समय पर इस बीमारी का पता नहीं चलता है तो संक्रमित व्यक्ति की मौत भी हो सकती है फिलहाल सभी मरीज खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।


