इंदौर के सराफा बाजार और 56 दुकान को मिला नंबर वन क्लीन स्ट्रीट फूड हब का खिताब

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के 56 दुकान और सराफा को मिला क्लीन स्ट्रीट फूड हब टैग..मध्य प्रदेश का पहला ऐसा शहर , जहां एक साथ खान-पान के दो ठिये को यह सम्मान मिला है.

जिस तरह से इंदौर स्वच्छता में चार बार पूरे देश मे प्रथम आया है,साथ ही मंगलवार को वैक्सीनेशन में भी फर्स्ट डोज में पहला तमगा हासिल किया है और आज क्लीन स्ट्रीट फूड हब के लिए इंदौर के सराफा बाजार और 56 दुकान को नंबर वन का तमगा मिला है इसको लेकर इंदौरी में काफी खुशी देखने को मिल रही है मेघा ने बताया कि जिस तरह से इंदौर क्लीन सिटी में देश में नंबर वन है तो सो भाई बात है की क्लीन स्ट्रीट फूड में भी नंबर वन आना तथा यह बड़ी खुशी की बात है कि इंदौर के नाम एक और बड़ी उपलब्धि शामिल हो गई है वही 56 दुकान व्यापारी संघ के अध्यक्ष गुंजन शर्मा की माने तो इसके लिए लगातार 56 दुकान के व्यापारियों ने मेहनत की है और इसी का नतीजा है कि 56 दुकान को क्लीन स्ट्रीट फूड में नंबर वन पायदान पर काबिज हुआ है । वही सर्राफा व्यापारियों का कहना है की यह इंदौर के लिए गौरव का विषय है जहां एक और इंदौर के नाम देश में कई उपलब्धियां है वही इस तरह का तमगा मिलना इंदौर की जनता के लिए फक्र की बात है

Exit mobile version