प्रदेश के केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा इंदौर पहुंचे जंहा उन्होने की मीडिया से चर्चा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रदेश के केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा शुक्रवार को इंदौर पहुंचे जहां उन्होंने डीआईसी के कार्यक्रम में शामिल हुए।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा अविकसित जमीन और एमएसएमई क्लस्टर के तहत विकसित होने वाले व्यवसायों के बारे में शहर के अधिकारियों और व्यापारियों से चर्चा की। कार्यक्रम में एनर्जी विभाग के प्रमुख सचिव पी.नरहरि, सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद रहे। मंत्री सकलेचा ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यापारियों से फर्नीचर कलस्टर और खिलौना क्लस्टर को कैसे विकसित किया जाए इस विषय पर चर्चा की। मीडिया से चर्चा में सकलेचा ने कहा कि अगले 10 दिन में कैबिनेट की बैठक में दोनों क्लस्टरों पर चर्चा होगी जिस पर उद्योग लगाने वाले वयापारियों से राय ली गई है। इंदौर में फर्नीचर कलस्टर और खिलौना क्लस्टर जल्द ही शुरू होने जा रहे हैं। हमारी सरकार उद्योगपतियों के साथ मिलकर रोज़गार प्रदाता के रूप में काम कर रही है।
वहीं पूर्व में तैयार क्लस्टरों को भी नया स्वरूप देने का प्रयास जारी है जिसके तहत 1 से डेढ़ साल में सारे कलस्टर धरातल पर आ जाएंगे। अलगे दो महीने में 1 हज़ार एकड़ सरकारी जमीन को रोज़गार प्रोवाइडरों को दे रहे हैं।

Exit mobile version